• Home
  • पॉलिटिक्स
  • बीजेपी Vs आप: नतीजों के शनिवार से पहले आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी
Image

बीजेपी Vs आप: नतीजों के शनिवार से पहले आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी

बीजेपी Vs आप: नतीजों के शनिवार से पहले आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर जारी
वीरेंद्र सचदेवा की चेतावनी- माफी मांगें संजय सिंह या फिर…

आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर आठ फरवरी को आने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को खरीदने का प्रयास करने का आरोप लगाया है

नई दिल्‍ली:
दिल्‍ली में किसकी सरकार बनने जा रही है, ये तो 8 फरवरी को पता चलेगा, जब मतगणना के नतीजे  सामने आएंगे. लेकिन नतीजों के शनिवार से पहले आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच आरोप प्रत्‍यारोप का दौर जारी हो गया है. परिणाम सामने आने से पहले ही विधायकों की खरीद के आरोप लगाए जा रहे हैं. इधर, भाजपा ने आप के आरोप को खारिज करते हुए कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है. 

AAP के किस विधायक को आया फोन!

केजरीवाल के दावों को दोहराते हुए सुल्तानपुर माजरा से आप उम्मीदवार और दिल्ली के मंत्री मुकेश अहलावत ने कहा कि उन्हें भी इस तरह का प्रस्ताव दिया गया था. अहलावत ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘मैं मर सकता हूं, मेरे टुकड़े हो सकते हैं, लेकिन मैं अरविंद केजरीवाल को कभी नहीं छोड़ूंगा. मुझे बताया गया कि उनकी (भाजपा) सरकार बन रही है और अगर मैं आप छोड़कर उनके साथ शामिल हो गया, तो वे मुझे मंत्री बनाएंगे और 15 करोड़ रुपये देंगे. लेकिन केजरीवाल और आप ने मुझे जो सम्मान दिया है, मैं मरते दम तक अपनी पार्टी नहीं छोड़ूंगा.’ 

संजय सिंह ने कहा- इस तरह के हथकंडे…

आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह भाजपा पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आठ फरवरी को घोषित होने से पहले, आप के सात उम्मीदवारों को पाला बदलने के लिए पैसों की पेशकश कर रही है. राज्यसभा सांसद ने कहा, ‘इससे साफ पता चलता है कि भाजपा ने नतीजों से पहले ही अपनी हार स्वीकार कर ली है और अब वह इस तरह के हथकंडे अपना रही है.’

Releated Posts

रेखा गुप्ता को मिली जेड कैटेगरी सुरक्षा,दिल्ली CM की सिक्योरिटी में क्या होगा खास

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गु्प्ता की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। उन्हें जेड कैटेगरी…

ByByAuthor Feb 20, 2025

Delhi NCR Earthquake

दिल्ली-एनसीआर में सोमवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तड़के 5.36 बजे आए भूकंप की तीव्रता…

ByByAuthor Feb 18, 2025

दिल्ली स्टेशन भगदड़, लालू बोले- फालतू है कुंभ;

महाकुंभ में रविवार को जबरदस्त भीड़ रही। प्रयागराज जंक्शन यात्रियों से फुल हो गया। रात 8.20 बजे अनाउंस…

ByByAuthor Feb 17, 2025

प्लेटफॉर्म पर एकाएक उमड़ी भीड़, मची अफरातफरी… 18 की मौत, नई दिल्ली स्टेशन पर आखिर हुआ क्या,

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात करीब 10 बजे हुए हादसे में 14 महिलाओं समेत 18 लोगों…

ByByAuthor Feb 16, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top