
Delhi Chunav Result 2025 Live: दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। जंगपुरा सीट से आप के मनीष सिसोदिया हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल को भी हार मिली है। सीएम आतिशी जीत गई हैं। कुछ सीटों पर कांटे की टक्कर चल रही है। कभी भाजपा तो कभी आप बढ़त बना रही है। मतगणना से जुड़ा हर अपडेट सबसे पहले अमर उजाला पर पढ़े।
भाजपा ने खत्म किया 27 साल का वनवास की जोरदार वापसी
यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है: रवि किशन
भाजपा सांसद रवि किशन ने दिल्ली चुनाव के रुझानों पर कहा कि “यह प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी है, कोई मुख्यमंत्री का चेहरा फेस नहीं था, ये है लोगों का भाजपा पर भरोसा। पूर्वांचल और पूरी दिल्ली की जनता का धन्यवाद। अरविंद केजरीवाल और AAP ने जो गंदी राजनीति शुरू की थी, उसका अंत हो गया है। अब दिल्ली का तेजी से विकास होगा…”
Election Live Delhi: ‘निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है’
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाज सेवक अन्ना हजारे ने कहा, लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था। लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी(अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है, ये उनके समझ में नहीं आया, जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया।”

Election Delhi 2025: मॉडल टाउन, शकूर बस्ती, आदर्श नगर और वजीरपुर चारों सीटों पर भाजपा आगे
गांधी नगर विधानसभा सीट पर सात राउंड के बाद भाजपा के अरविंदर सिंह लवली 7653 वोट से आगे चल रहे हैं।
द्वारका सीट पर भाजपा 4800 वोट से आगे।
मटियामहल सीट पर भाजपा 14600 वोट से आगे।
नजफगढ़ सीट पर बीजेपी 19200 वोट से आगे।
कोंडली विधानसभा सीट पर 11 राउंड पूरे। आप के कुलदीप कुमार मोनू 7892 वोट से आगे।
मॉडल टाउन, शकूर बस्ती, आदर्श नगर और वजीरपुर चारों सीटों पर भाजपा आगे।